CNIN News Network

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला..चार आरोपी गिरफ्तार

31 May 2026   3 Views

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला..चार आरोपी गिरफ्तार

Share this post with:

 

 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में पुलिस ने रविवार को 4 आरोपियों को अरेस्ट किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके से जुटाए गए वीडियो फुटेज के आधार पर रातभर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा गया।

वहीं, ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को साजिश बताया। ममता ने कहा- अभिषेक ने अगर हेलमेट नहीं पहना होता तो उनकी मौके पर जान जा सकती थी। हमले के चलते शरीर में खून के थक्के जम गए थे।

हमले के बाद अभिषेक को जब हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया तो अस्पताल प्रशासन पर इलाज न करने का दबाव डाला गया। साथ ही उन्हें जल्द डिस्चार्ज करने को कहा गया।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ शनिवार को मारपीट की गई। वे यहां चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीडि़त टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web