CNIN News Network

टी 20:चार कप्तानो ने ही किया पचास से अधिक मैच की कप्तानी

07 Jun 2026   18 Views

टी 20:चार कप्तानो ने ही किया पचास से अधिक मैच की कप्तानी

Share this post with:

 

 

भारतीय क्रिकेट टीम ने  2006 से टी ट्वेंटी मैच खेलना शुरू किया।  श्रेयस अय्यर पन्द्रहवे  कप्तान के रूप में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे में जा रहे है। उनके पहले के चौदह कप्तान में केवल  चार कप्तान एम एस धोनी, रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव और विराट कोहली है जो हिंदुस्तान क्रिकेट टीम का पचास से अधिक इंटरनेशनल मैच में कप्तानी किए है। केवल दो कप्तान विश्व विजेता रहे है।पहले एम एस धोनी है और दूसरे सूर्य कुमार यादव है।  

सबसे अधिक 72 मैच में कप्तानी  एम एस धोनी ने किया है।धोनी के बाद रोहित शर्मा ने 62 सूर्य कुमार यादव ने 52 और विराट कोहली ने 50 मैच में कप्तानी किए है। इन चारों ने 236 मैच में  कप्तानी किए है।

रोहित शर्मा  ने सबसे अधिक 49, एम एस धोनी ने41  सूर्य कुमार यादव ने 40 और विराट कोहली ने 30 मैच जीते है।

इन चारों के अलावा हार्दिक पांड्या 16 मैच में कप्तानी किए है जिसमें 10 मैच जीते है।

शेष नौ कप्तान फिलर्स रहे है शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने 5-5  मैच में कप्तानी किए है  ऋतुराज गायकवाड़ , शिखर धवन और सुरेश रैना  ने 3-3, अंजिक्या राहाणे ने 2, जसप्रीत बुमराह और वीरेंद्र सहवाग ने एक एक मैच में कप्तानी किए है। दस कप्तानों ने कुल 42 मैच में कप्तानी किए है।अब बारी श्रेयस अय्यर की है।देखना ये है कि श्रेयस किन कप्तानों की श्रेणी में शामिल होते है?

 

0- संजय दुबे

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web