CNIN News Network

टाइटन और रॉयल्स के बीच महामुकाबला

29 May 2026   14 Views

टाइटन और रॉयल्स के बीच महामुकाबला

Share this post with:

 

 

क्रिकेट को गेम ऑफ इंडिफिनेट याने अनिश्चितता का खेल कहा जाता है। कागज पर दमदार टीम जिसमें बेहतरीन बल्लेबाज हो, गेंदबाज हो, क्षेत्र रक्षक हो सब कागजी शेर साबित हो जाते है। एलिमिनेटर राउंड के दूसरे मैच में  रन का पहाड़ खड़ा करने वाले सन राइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज नहीं चले, राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरैल की पारियों  जैसा रीप्ले हैदराबाद नहीं कर पाई और अब तक के आयोजन में केवल एक बार विजेता होने का अहसास लिए बाहर हो गई।

इस साल के आईपीएल ट्रॉफी के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से  फाइनल में कौन भिड़ेगा ? इसका फैसला आज रात को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने मैच के परिणाम से तय होगा

गुजरात टाइटंस, आईपीएल के टेबल में दूसरे स्थान पर रहा था।  बेंगलुरु से हारने के बाद चौथे नंबर पर रही राजस्थान रॉयल्स से आज भिड़ंत होगी। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के हिस्से में भी आईपीएल की ट्रॉफी एक एक बार हाथ लगी है।दोनों ही टीम चाहेगी कि  आज हर हाल में जीत हो।  

राजस्थान रॉयल्स के पास तुरुप के पत्ते के रूप में वैभव सूर्यवंशी जैसा अदभुद बल्लेबाज है जिसके बैट की टाइमिंग के सामने दुनियां भर के गेंदबाज नत  मस्तक है। गुजरात टाइटंस टीम का पहला लक्ष्य वैभव के वैभव को रोकना होगा। नहीं भी रोक पाते है  तो परेशानी का सबब बन जायेंगे। राशिद खान, जेसन होल्डर और राशिद खान की तिकड़ी  के जिम्मे पहला काम राजस्थान रॉयल्स के रीढ़ को तोडऩा होगा।

ध्रुव जुरैल और रियान पराग दूसरे छोर से अच्छी बल्लेबाजी कर मैच पलटने की ताकत रखते है।

गुजरात टाइटन को देखे तो इनकी ओपनिंग जोड़ी गिल और सुदर्शन ने पूरे टूर्नामेंट में धमाल मचा रखा है। बटलर ने बहुत दिनों से अपने नाम अनुरूप नहीं खेला है।आज का दिन बटलर अपना बना सकते है।

पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 240 रन का लक्ष्य दिया तो मैच किसी भी करवट बैठ सकता है। बताते चले कि 2022 के फाइनल में गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हरा चुका है।बहरहाल रजत पाटीदार चाहेंगे कि जो भी टीम फाइनल में आए उनसे हारने वाली आए।

 

0- संजय दुबे

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web