Share this post with:
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अनेक विविधताओं के बावजूद भारत प्राचीन काल से हम की भावना से एकजुट रहा है। यह एकता किसी बाहरी खतरे की मोहताज नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी गुलामी के प्रभाव से मुक्त है और राष्ट्र को मजबूत बनाने के प्रति समर्पित है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डा.मोहन भागवत ने भारत में 'विविधता में एकताÓ की अवधारणा पर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। उन्होंने बताया कि किस तरह अलग-अलग भाषाओं, अनेक बोलियों, 33 करोड़ देवी-देवताओं, और खान-पान तथा रीति-रिवाजों में भारी अंतर होने के बावजूद, भारतीय होने की भावना बनी रहती है। मोहन भागवत के अनुसार, भारत 'हम लोगÓ (वी द पीपल) की भावना से एकजुट है। तमिलनाडु, आंध्र, महाराष्ट्र और पंजाब के लोग एक साथ आते हैं और खुद को 'हमÓ के रूप में पहचानते हैं। अपनापन की यह भावना बहुत महत्वपूर्ण है, और यह केवल बाहरी खतरों के कारण पैदा नहीं होती है। अगर यह किसी खतरे की वजह से अस्तित्व में आया होता, तो उस खतरे के खत्म होते ही यह भी खत्म हो जाता। इसके विपरीत, भारत की यह भावना इतिहास के उतार-चढ़ाव और लंबे कालखंडों के दौरान लगातार विकसित होती रही है। उन्होंने कहा कि हम, भारत के लोग, प्राचीन काल से अस्तित्व में हैं; हम आज भी हैं, और भविष्य में भी बने रहेंगे। इस भावना को केवल शब्दों या भाषा के माध्यम से व्यक्त नहीं किया जा सकता। इसके लिए उदाहरणों की आवश्यकता है। ऐसी मिसालें जो एकता की इस भावना को और अधिक मजबूत करेंगी।
भागवत ने कहा कि युवाओं को झूठ पसंद नहीं है। वे अपने देश को मजबूत बनाना चाहते हैं। वे जब भी स्वयंसेवक समाज को तकलीफ में देखते हैं तो वे खुद आगे आते हैं। वे कभी संसाधनों या मदद की चिंता नहीं करते। मोहन भागवत ने कार्यक्रम में आगे कहा कि भारत की युवा पीढ़ी गुलामी के प्रभावों से मुक्त है। मैं जब घूमता हूं तो मैं देखता हूं। उनमें एक प्रामाणिकता है। वे लोग झूठ का तिरस्कार करते हैं। कोई बोलने वाला प्रामाणिकता से बोलता है। अपने देश को बड़ा बनाने की उनकी इच्छा है।
साभार-प्रभा साक्षी
Share this post with:
25 Nov 2026 15 Views
25 Nov 2026 17 Views
24 Nov 2026 112 Views
23 Nov 2026 143 Views
21 Nov 2026 368 Views
21 Nov 2026 430 Views