Share this post with:
रांची -झारखंड के रांची में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा के करीब पहुंच गए थे, वहीं, धरना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। छात्रों की ओर से पानी की बोतल और चप्पलें फेंकी गई हैं। यहां से विधानसभा मुश्किल से 100 मीटर रहा होगा कि सुरक्षागत कारणों से आंसू गैस के गोले छोड़े पानी की बौछार की जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया।
बता दें इससे पहले स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने विधानसभा के आस-पास के इलाकों में धारा 163 लागू कर दी है। इसके बावजूद बैरिकेडिंग के आगे छात्र सड़क पर ही बैठ गए हैं। युवाओं का कहना है कि वे पूरी तरह से शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं और उनकी केवल एक ही मांग है- नौकरियों की पूरी व्यवस्था निष्पक्ष और पारदर्शी बनाई जाए।इस अवसर पर हजारों की संख्या में एकत्र हुए अभ्यर्थियों ने झारखंड विधानसभा के घेराव का एलान करते हुए मार्च निकाला। हाथों में अपनी मांगों के पोस्टर और बैनर लहराते हुए छात्र पुलिस की पहली बैरिकेडिंग को तोड़कर नई विधानसभा इमारत की ओर तेजी से आगे बढ़े।
Share this post with:
10 Aug 2026 36 Views
10 Aug 2026 34 Views