Share this post with:
00 आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गोवा के साथ छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बने शिवप्रकाश
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जिसके तहत आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गोवा के साथ छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) का दायित्व शिवप्रकाश को दिया है जिनका केंद्र मुंबई होगा। अब तक छत्तीसगढ़, मप्र के क्षेत्रीय महामंत्री रहे अजय जम्वाल मुक्त कर दिए गए हैं, उन्हें महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी सम्हाल रहे पवन साय को हटाकर झारखंड भेज दिया गया है वहीं छत्तीसगढ़ का जिम्मा कर्मवीर संभालेंगे और उनका केंद्र रायपुर रहेगा। इससे पहले कर्मवीर झारखंड में प्रदेश महामंत्री का दायित्व निभा रहे थे।
छत्तीसगढ़ भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कर्मवीर सिंह उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला वर्तमान में अब हाथरस जिला के स्वयंसेवक है। 1993 से संघ के प्रचारक जीवन का प्रारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म स्थली से किया इसके बाद तहसील प्रचारक, नगर प्रचारक रहे। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सिकरी (आगरा) व अलीगढ़ महानगर प्रचारक एवं मथुरा जिला के जिला प्रचारक बने। उत्तर प्रदेश के एटा, अलीगढ़ व बरेली विभाग के विभाग प्रचारक रहे। 2015 में मेरठ प्रांत (पश्चिम उत्तर प्रदेश) के सह प्रांत प्रचारक बने। 2019 में ब्रज प्रांत के सह प्रांत प्रचारक के रूप में कार्य किया। 2020 से भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) के रूप में कार्य किया। अगस्त 2022 से आपकी योजना झारखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में कर्मवीर का केन्द्र भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची (झारखंड) है।
Share this post with:
24 Sep 2026 10 Views
24 Sep 2026 40 Views
24 Sep 2026 58 Views
22 Sep 2026 13 Views