CNIN News Network

जेल में बंद भाइयों की कलाई में राखी बांधकर भावुक हुईं बहनें

28 Aug 2026   11 Views

जेल में बंद भाइयों की कलाई में राखी बांधकर भावुक हुईं बहनें

Share this post with:

रायपुर। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर जहां पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्र के जेलों से रक्षाबंधन मनाने की तस्वीर सामने आई है। जेलों के बाहर बहनों की लंबी लाइन लगी है। वहीं कुछ बहनें अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधते हुए भावुक नजर आईं तो कहीं बहनों ने अपने भाइयों को मिठाई खिलाई और उनका हालचाल जाना और उनसे आर्शीवाद लिया। जेल प्रशासन की ओर से एक भाई को राखी बांधने के लिए तीन बहनों को जेल के भीतर प्रवेश दिया गया। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web