Share this post with:
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) से जुड़े कथित भर्ती घोटाले के मामले में जेल में बंद पूर्व चेयरमैन और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी टामन सिंह सोनवानी की तबीयत अचानक बिगडऩे के बाद उन्हें रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट, अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों की निगरानी और उपचार के बाद उनकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 अगस्त को टामन सिंह सोनवानी की तबीयत अचानक बिगड़ी थी, उन्हें ब्रेडीकार्डिया की स्थिति बनने के बाद तत्काल अस्पताल ले जाया गया। ब्रेडीकार्डिया में हृदय की धड़कन सामान्य से काफी धीमी हो जाती है। स्थिति को देखते हुए उन्हें एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया और चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। करीब 24 घंटे तक चिकित्सकीय निगरानी में रखने के बाद हार्ट अटैक की आशंका को देखते हुए उनके उपचार के लिए पेसमेकर लगाया गया। पेसमेकर एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होता है, जो हृदय की धड़कन को सामान्य गति से बनाए रखने में मदद करता है। पेसमेकर लगाए जाने के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।
उल्लेखनीय हैं कि टामन सिंह सोनवानी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष हैं और वर्तमान में सीजीपीएससी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और धनशोधन से जुड़े मामलों की जांच का सामना कर रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच भी इस मामले से जुड़ी हुई है। एजेंसी की कार्रवाई के बाद सोनवानी न्यायिक हिरासत में हैं।
Share this post with:
26 Aug 2026 29 Views
26 Aug 2026 30 Views
26 Aug 2026 23 Views
25 Aug 2026 66 Views