CNIN News Network

जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार पूर्वाभ्यास शिविर का सफल आयोजन

14 Aug 2026   34 Views

जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार पूर्वाभ्यास शिविर का सफल आयोजन

Share this post with:

रायपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ रायपुर के अध्यक्ष जी. स्वामी एवं जिला मुख्य आयुक्त राजीव चक्रवर्ती के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर एवं जिला आयुक्त (स्काउट) एमजी सतीश कुमार के निर्देशानुसार जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार पूर्वाभ्यास शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से कुल 162 प्रशिक्षणार्थियों एवं संचालक मंडल ने सहभागिता की। इनमें 43 स्काउट, 74 गाइड, 08 रोवर, 26 रेंजर तथा 11 संचालक मंडल के सदस्य शामिल रहे।
दो दिवसीय शिविर के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को स्काउट-गाइड प्रवेश से लेकर राज्यपाल पुरस्कार तक के निर्धारित पाठ्यक्रम का विधिवत पूर्वाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के अंतर्गत स्काउटिंग-गाइडिंग की आवश्यक गतिविधियों, कौशल, अनुशासन एवं राज्य पुरस्कार की तैयारियों से संबंधित विभिन्न विषयों का अभ्यास कराया गया। शिविर के समापन दिवस पर नशामुक्ति जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से आम नागरिकों एवं युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं संस्कारयुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। स्काउट-गाइड द्वारा नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो जैसे जागरूकता संदेशों के माध्यम से जनसामान्य को नशामुक्त समाज के प्रति जागरूक किया गया।
जिला संघ रायपुर द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर को राज्य पुरस्कार परीक्षा के लिए बेहतर ढंग से तैयार करना तथा उनमें सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। शिविर के सफल आयोजन में जिला संघ के पदाधिकारियों, स्काउटर-गाइडर, प्रशिक्षकों, संचालक मंडल एवं सभी सहभागी स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web