CNIN News Network

जिला बाल संरक्षण एवं चाइल्ड हेल्पलाइन ने दो मामले में दर्ज कराई एफआईआर

12 Jul 2026   12 Views

जिला बाल संरक्षण एवं चाइल्ड हेल्पलाइन ने दो मामले में दर्ज कराई एफआईआर

Share this post with:

बीजापुर। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल ही में 1098 पर प्राप्त 2 सूचना पर जिला बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने तत्काल संज्ञान लिया। पीडि़त बालक-बालिका को त्वरित सहायता, परामर्श और सुरक्षा प्रदान करते हुए दो मामले में विभाग द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई गई है। साथ ही कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पीडि़त को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
कलेक्टर विश्वदीप के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट, सखी वन स्टॉप सेंटर बीजापुर द्वारा जिले में बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से स्कूलों, पंचायतों और समुदायों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जागरूकता अभियानों का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयासों से आमजन अब बच्चों के अधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति अधिक सजग हुए हैं। इसी का असर है कि 'लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत बच्चों के साथ हो रहे शोषण की सूचनाएं अब सीधे चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर प्राप्त हो रही हैं।
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे बच्चों के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम या लापता बच्चों की जानकारी तुरंत 1098 पर दें। समय पर सूचना से बच्चों को बचाया जा सकता है और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है। 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 24म7 नि:शुल्क सेवा है। किसी भी व्यक्ति को बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की जानकारी मिले तो वह बिना डरे 1098 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इसकाउद्देश्य है कि जिले का कोई भी बच्चा शोषण का शिकार न हो और यदि ऐसा होता है तो उसे तुरंत न्याय मिले।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web