Share this post with:
कांकेर। गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में कांकेर की जिला न्यायालय ने गुरूवार को तीन गांजा तस्करों को 15-15 साल की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस विभा पांडे ने यह फैसला सुनाया। शासन की ओर से मामले में विशेष लोक अभियोजक कुबेर जैन ने पैरवी की।
इस ममले में 02 दिसंबर 2021 को तीनों आरोपियों को 55 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया था। मामले में दोष सिद्ध होने पर विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस विभा पांडे ने तीनों गांजा तस्करों को 15-15 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा प्रत्येक आरोपी पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उन्हें दो-दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन के अनुसार 02 दिसंबर 2021 को चारामा के कोरर चौक में पुलिस ने गांजा लेकर ग्राहक तलाश रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों की पहचान राजेश राजपूत, निवासी सीहोर के रूप में हुई. दूसरे आरोपी की पहचान नीलेश शर्मा और तीसरे आरोपी की पहचान पवन पाल निवासी रायसेन के रूप में हुई. तीनों के पास अलग-अलग बैग में कुल 55 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी) और 20(बी) के तहत केस दर्ज किया. उसके बाद यह केस कोर्ट में पेश किया गया. 5 साल तक अदालत में केस चला. उसके बाद तीनों आरोपियों को अदालत ने दोषी ठहराया है और सजा का ऐलान किया।
Share this post with:
15 Oct 2026 11 Views
14 Oct 2026 25 Views
13 Oct 2026 19 Views
12 Oct 2026 264 Views
11 Oct 2026 309 Views
10 Oct 2026 297 Views
10 Oct 2026 323 Views