Share this post with:
रायपुर। जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर में सहायक ग्रेड-01 के पद पर पदस्थ श्री अनिल सिंह की सेवानिवृत्ति पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई देकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। अनिल सिंह ने 13 मार्च 1985 को भोपाल में जनसंपर्क विभाग से अपनी शासकीय सेवा की शुरुआत की थी। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद 4 नवंबर 2000 से 30 सितंबर 2026 तक उन्होंने छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में अपनी सेवाएं दीं। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया। उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह में जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर के उप सचालक श्री लक्ष्मीकांत कोसरिया तथा सहायक संचालक श्री सचिन शर्मा ने श्री सिंह की सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। उन्होंने श्री सिंह को शॉल, और पुष्पगुच्छ भेट कर कर स्वस्थ, सुदीर्घ और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
जनसंपर्क संचालनालय के उप संचालक श्री सौरभ शर्मा तथा सहायक संचालक श्री सुनील त्रिपाठी ने उनके साथ कार्य के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि श्री सिंह का दायित्वों के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर के कर्मचारियों ने भी उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की।
Share this post with:
02 Oct 2026 12 Views
01 Oct 2026 1768 Views
01 Oct 2026 3630 Views
01 Oct 2026 3887 Views