Share this post with:
राजनांदगांव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव ने आज रविवार दिग्विजय स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाडिय़ों के अभिभावकों के साथ एक सारगर्भित बैठक की है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव इस वर्ष विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लगभग 130 खिलाडिय़ों को नि:शुल्क विशेष गहन प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।
बैठक में एशोसियेशन के पदाधिकारीयों ने अभिभावकों के सुझाव प्राप्त कर उन पर अमल करने का आश्वासन दिया एवं बड़ी संख्या में उपस्थित सभी अभिभावकों ने एकमत होकर एशोसियेशन द्वारा प्रदत्त प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षकों की कार्यकुशलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कोठारी एवं सचिव योगेश बागड़ी ने समस्त अभिभावकों से सहयोग मांगते हुए उन्हें अपने बच्चों के चयन पर धैर्य रखने का अनुरोध किया। अभिभावकों में प्रशिक्षण शिविर में आ रहे अपने बच्चों की जीवनशैली में उपयोगी सुधार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एशोसियेशन के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की है। एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने उपस्थित समस्त अभिभावकों को विश्वास दिलाया है कि इस वर्ष जारी सघन प्रशिक्षण शिविर से हम जिले की सर्वश्रेष्ठ टीम को अंतरजिला क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु तैयार करेंगे।
अभिभावकों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव एशोसियेशन के सदस्यों को दिए जिसे एशोसियेशन ने सुधार करने का आश्वासन तत्काल दिया अभिभावकों , प्रशिक्षकों एवं एशोसियेशन के पदाधिकारीयों की इस महत्वपूर्ण बैठक में एशोसियेशन के उपाध्यक्ष घनश्याम लाल, भरत काथरानी कोषाध्यक्ष दिनेश जैन (डी.के.) , वरिष्ठ सदस्य सी .एम. मोरयवी, शहर की गर्ल्स ट्रेनर लेबल 2 महिला सदस्य जयश्री साहू, मैदान संचालक सुजीत द्विवेदी सहित प्रशिक्षक हिमांशु यादव विवेक तिवारी, हिमांशु झा एवं विप्लव उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रवक्ता लक्ष्मण लोहिया ने दी है।
Share this post with:
28 Jul 2026 12 Views
27 Jul 2026 104 Views
27 Jul 2026 32 Views