CNIN News Network

जियो दुनिया भर में 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला पहला आईपीओ

24 Oct 2026   30 Views

जियो दुनिया भर में 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला पहला आईपीओ

Share this post with:

 

*- 3 दिन में 7 रिकॉर्ड-देश का सबसे बड़ा इश्यू,टारगेट से 22 गुना ज्यादा बोलियां

 

मुंबई--जियो दुनियाभर में 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला पहला  आईपीओ तो बना ही, इसने 3 दिन में 7 रिकॉर्ड बना डाले।

 

पहला रिकॉर्ड -एक करोड़ एप्लिकेशन पार करने वाला दुनिया का पहला आईपीओ

ग्लोबल स्टॉक मार्केट के इतिहास में जियो प्लेटफॉर्म्स पहला ऐसा आईपीओ बन गया है, जिसे 10 मिलियन यानी 1 करोड़ से ज्यादा इंडिविजुअल इन्वेस्टर एप्लीकेशन मिले हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत की ही वारी एनर्जीज के नाम था, जिसे लगभग 97.3 लाख आवेदन मिले थे।

 

दूसरा रिकॉर्ड -भारतीय कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ

30,213 करोड़ के इश्यू साइज के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा इक्विटी ऑफरिंग बन गया है। इससे पहले हुंडई मोटर इंडिया के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था।

 

तीसरा रिकॉर्ड -सबसे ज्यादा पब्लिक सब्सक्रिप्शन बिड्स

एंकर बुक समेत जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ के लिए कुल शेयर डिमांड 7.4 लाख करोड़ रही। पब्लिक सब्सक्रिप्शन कैटेगरी से 4.9 लाख करोड़ से ज्यादा की बोलियां मिलीं।

डेटा के आधार पर एंकर बुक के बाहर मिली बोलियों की वैल्यू के मामले में यह भारत का सबसे बड़ा आईपीओ बन गया है, जिसने एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के 2025आईपीओ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

इसके अलावा एंकर बुक में एंकर इन्वेस्टर्स को एलोकेट 8,110 करोड़ के शेयरों के मुकाबले करीब 2.5 लाख करोड़ की मांग मिली।

 

चौथा रिकॉर्ड -पूरी तरह फ्रेश शेयर्स वाला सबसे बड़ा आईपीओ  

पूरा 30,213 करोड़ का इश्यू 27 करोड़ नए फ्रेश शेयर्स से मिलकर बना था। ऑफर फॉर सेल वाले आईपीओ के विपरीत, इसमें पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज या स्ट्रैटेजिक निवेशक मेटा और गूगल ने अपनी कोई हिस्सेदारी नहीं बेची है।

 

पांचवां  रिकॉर्ड- सबसे तेजी से फुल सब्सक्राइब होने वाला मेगा आईपीओ  

पहले ही दिन खुलने के 100 मिनट से कम समय में यह इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। इससे पहले ?15,000 करोड़ से ज्यादा के भारतीय आईपीओ को पूरी तरह भरने में आमतौर पर 2 से 3 दिन का समय लगता था।

 

छठा रिकॉर्ड- बिडिंग आवर्स बढ़ाने वाला पहला आईपीओ

भारी एप्लिकेशन वॉल्यूम को संभालने के लिए  बीएसई और एनएसई ने इस आईपीओ के लिए रोजाना बिडिंग के समय में बढ़ोतरी की। आम तौर पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली बिडिंग विंडो को इस इश्यू के लिए सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलाया गया।

 

सातवां  रिकॉर्ड -नई लिस्टेड कंपनी के लिए सबसे ज्यादा शुरुआती मार्केट वैल्यूएशन

1,119 प्रति शेयर के अपर प्राइस बैंड पर, जियो प्लेटफॉर्म्स का पोस्ट-लिस्टिंग मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 10.3 लाख करोड़ रहने का अनुमान है। ट्रेडिंग के पहले ही दिन यह भारत की टॉप 4 या 5 सबसे वैल्यूएबल लिस्टेड कंपनियों में शामिल हो जाएगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web