CNIN News Network

जियो के आईपीओ को सेबी की मंजूरी , बाजार में आएगा सबसे बड़ा आईपीओ

28 Aug 2026   29 Views

जियो के आईपीओ को सेबी की मंजूरी , बाजार में आएगा सबसे बड़ा आईपीओ

Share this post with:

 

-- 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी कंपनी

 

मुंबई--रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डिजिटल और टेलीकॉम ब्रांच, जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के आईपीओ को मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल गई है। सेबी ने आज 28 अगस्त को इसकी जानकारी दी।

इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के ऑफिशियल पोर्टल पर भी जियो के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस का स्टेटस 'अप्रूव्ड दिखाने लगा है।हालांकि अभी यह तय नहीं है कि आईपीओ मार्केट में कब आएगा। लेकिन, जानकारों का अनुमान है कि दीपावली के आसपास इसे लॉन्च किया जा सकता है।

 

*  27 करोड़ शेयर से 37,700 करोड़ जुटाने का प्लान *  

 

इसी साल 19 जून को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं सालाना बैठक में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ऐलान किया था कि कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ भी लाने जा रही है।

उन्होंने बताया था कि कंपनी 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी और आईपीओ के जरिए करीब 4 बिलियन डॉलर यानी 37,700 करोड़ जुटाने की योजना है।

यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन सकता है। हालांकि शेयरों की कीमत क्या रहेगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। इस आइपीओ का ऐलान पिछले साल की एजीएम में भी किया गया था, लेकिन अमेरिका-ईरान जंग की वजह से इसे टाल दिया गया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web