Share this post with:
कुछ अटपटा तो लगता है कि आखिर स्वच्छता में अवार्ड कैसे मिल गया। न कोई राजनीति,न कोई आरोप-प्रत्यारोप,न कोई सर्वे,बस सामान्य सी बात है कि किसी को भी किसी भी इलाके में शहर का भ्रमण करा दो हर सौ-दो सौ मीटर की दूरी पर कचरे का ढेर देखने मिल जायेगा। इस गंदगी के लिए कचरा फेंकने वाले और कचरा न उठा पाने वाले दोनों समान रुप से जिम्मेदार है।
जैसा कि रायपुर नगर निगम की ओर से बताया गया है 100 करोड़ रुपए इस मद पर खर्च होता है। दीवाली से पहले सफाई का वादा किया गया,अब अवार्ड मिलने के बाद जिम्मेदारी और बढ़ गई फिर भी कचरा नहीं उठ रहा है। मीटिंग पर मीटिंग हो रही,कार्रवाई भी शुरु हो गई पर कचरा नहीं उठ रहा। दावा है यदि किसी स्थानीय कंपनी को शर्तों के साथ सौ करोड़ में ठेका दे दिया जाए और बगैर कमीशन काम करने फ्री हैंड कर दें तो शहर की तस्वीर बदल जायेगी। बस शहर के रहवासी भी साथ दे दें..।
Share this post with: