Share this post with:
दंतेवाड़ा। अरनपुर थाना क्षेत्र के पोरोपरिया पटेलपारा में अंधविश्वास और जादू- टोना के शक में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से आरोपियों ने शव को गांव के श्मशान घाट में ले जाकर जला दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक के परिजनों के साथ भी जमकर मारपीट की गई । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार को मामले में संलिप्त 6 मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें कोसा मंडावी, नंदा मंडावी, नंदा कोवासी, आयता कवासी, भीमा मंडावी और हिड़मा बारसे शामिल हैं।पुलिस ने हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर, इस मामले से जुड़े अन्य लोगों, घटनाक्रम और सबूतों की भी जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 को थाना अरनपुर क्षेत्र के पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना के शक में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई और साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसके शव को रातों-रात श्मशान घाट में जला दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही अरनपुर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सबूत जटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) को भी मौके बुलाकर घटनास्थल की जांच कर जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 190, 191, 332(1), 238, 127(2), 115(2), 351 और 296 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मृतक पर जादूटोना करने का शक था। घटना के पीछे की पूरी वजह, हत्या में प्रत्येक आरोपी की भूमिका और शव को जलाने से संबंधित परिस्थितियों की पुलिस विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका, हत्या की वजह और घटनाक्रम से संबंधित साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
Share this post with:
05 Sep 2026 10 Views
05 Sep 2026 177 Views
05 Sep 2026 25 Views
04 Sep 2026 30 Views
03 Sep 2026 37 Views
03 Sep 2026 41 Views
03 Sep 2026 58 Views
03 Sep 2026 65 Views