Share this post with:
जगदलपुर। बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र के पखनार गांव में जादू-टोना के शक में दो सगे भाइयों ने मिलकर एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली के अनुसार, 30 अप्रैल को मंगलू मंडावी अपने घर के पास आम के पेड़ के नीचे बैठा था। इसी दौरान गांव के आयतु मड़कामी और सुखराम मड़कामी शराब के नशे में पहुंचे और उस पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि आयतु ने चाकू से मंगलू के सीने पर हमला कर दिया। इसके बाद सुखराम ने चाकू छीनकर उसका गला रेत दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपित जंगल की ओर भाग गए, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर आज 2 मई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में रवाना कर दिया गया है।
Share this post with:
02 May 2026 14 Views
02 May 2026 12 Views
02 May 2026 57 Views
30 Apr 2026 36 Views