Share this post with:
0-वार्ड क्रमांक 1 (वीर सावरकर नगर) में 38 के बजाय केवल 19 सफाई कर्मचारी मौजूद मिले
रायपुर। शहर के कई वार्डो में सफाई का बुरा हाल है। पड़ताल करने में जुटी नगर निगम अमले को सफाई व्यवस्था में बड़ी लापरवाही मिली है। निगम की टीम ने जोन 8 के वार्ड 1 और 2 का औचक निरीक्षण किया, जहां निर्धारित संख्या से कम सफाई कर्मी ड्यूटी पर मिलने पर दोनों वार्डों के ठेकेदारों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही ठेका निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 1 (वीर सावरकर नगर) में 38 के बजाय केवल 19 सफाई कर्मचारी मौजूद मिले, जबकि वार्ड में गंदगी भी पाई गई। इसी तरह वार्ड क्रमांक 2 (पं. जवाहर लाल नेहरू वार्ड) में नालियां जाम मिलीं और 38 में से 12 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।इस पर संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक गिरिजेश तिवारी भी मौजूद रहे। वहीं जोन 4 के सिविल लाइन वार्ड 46 में भी गंदगी और मलबा मिलने पर वार्ड सुपरवाइजर कार्तिक नेताम को कारण बताओ नोटिस जारी कर 4 मई तक जवाब मांगा गया है।
निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि, अब रोजाना वार्डों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर ठेकेदार, सुपरवाइजर, स्वच्छता निरीक्षक और जोन स्वास्थ्य अधिकारी तक जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Share this post with:
02 May 2026 14 Views
02 May 2026 14 Views
02 May 2026 12 Views
02 May 2026 57 Views
30 Apr 2026 36 Views