Share this post with:
0-अंडर-18 भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता
जांजगीर-चांपा। अंडर-18 भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जांजगीर जिले के होनहार खिलाड़ी अनमोल गोस्वामी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। अनमोल ने 170 किलोग्राम भार उठाकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और देश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से जांजगीर जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में हर्ष का माहौल है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी के पुत्र अनमोल इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने राजस्थान के माउंट आबू में आयोजित वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 180 किलोग्राम भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया था। लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने अपने विद्यालय, जिले, प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है।
अपनी स्वर्णिम सफलता पर खुशी जताते हुए अनमोल ने इसका श्रेय अपने कोच, अपने माता-पिता व ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल प्रबंधन के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग, कड़े अभ्यास और आशीर्वाद से ही मैं यह मुकाम हासिल कर पाया हूं। मेरा लक्ष्य भविष्य में और भी बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर भारत का सिर ऊंचा करना है।
Share this post with:
03 Aug 2026 15 Views
03 Aug 2026 337 Views
02 Aug 2026 16 Views
01 Aug 2026 62 Views
01 Aug 2026 33 Views