Share this post with:
बीजापुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड कमलेश झाड़ी ने बीजापुर जिले के धान खरीदी केंद्रों में हुए भारी गड़बड़ी और खुला भ्रष्टाचार के मामले को लेकर प्रशासन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि किसान मज़दूर जनविरोधी भाजपा की सरकार में बीजापुर जिले के धान खरीदी केंद्रों में किसानों के खातों से भारी मात्रा में धान खरीदी और फर्जी तरीके से बड़े पैमाने पर पैसों का हेरा फेरी की है। जहां मात्र एक ही धान खरीदी केंद्र जांगला परिक्षेत्र में 1.58 करोड़ का मामला सामने आया है। यहां तक कि कई मृतक किसानों के खातों से भी पैसों का बड़ी मात्रा में हेरा-फेरी किया गया है।
इसी तरह संपूर्ण जिले में जांच उपरांत करोड़ो का मामला उजागर हो सकता है। वहीं सीपीआई नेता कमलेश झाड़ी ने मौजूदा सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि संपूर्ण जिले के धान खरीदी केंद्रों में किसानों को गुमराह कर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है। जिसमें धान खरीदी केंद्रों के कर्मचारि व ग्रामीण सहकारी बैंक की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद् बीजापुर जिला प्रशासन से मांग करती है कि संपूर्ण जिले भर में विगत पांच वर्षों से हुए धान की खरीदी और सहकारी बैंक के सभी खातों की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। अन्यथा आनेवाले दिनों में सीपीआई जिला परिषद् बीजापुर इस मामले को लेकर आंदोलन करेगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी।
Share this post with:
16 Nov 2026 21 Views
16 Nov 2026 22 Views
15 Nov 2026 142 Views
15 Nov 2026 231 Views