CNIN News Network

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर 26 को निकलेगा जुलूस

23 Aug 2026   35 Views

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर 26 को निकलेगा जुलूस

Share this post with:

रायपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी, हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन के मुबारक मौके पर 26 अगस्त, बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस सुबह 7 बजे महबूबिया चौक, बैजनाथपारा से प्रारंभ होगा, जो शहर का गश्त करते हुए लगभग सुबह 10 बजे सीरत मैदान, बैजनाथपारा पहुंचेगा। यहां धर्मगुरुओं के हाथों परचम कुशाई की जाएगी, इसके पश्चात शहर सीरत कमेटी की ओर से लंगर का आयोजन किया जाएगा।
शहर सीरत कमेटी के अध्यक्ष सोहेल सेठी ने पत्रकारवार्ता में बताया कि जुलूस शहर के विभिन्न मोहल्लों से लोगों के बैजनाथपारा में एकत्रित होने के बाद मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, फूल चौक, तात्यापारा, सत्ती बाजार, सदर बाजार एवं कोतवाली चौक होते हुए सीरत मैदान पहुंचेगा, जहां जुलूस का समापन होगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web