CNIN News Network

जशपुर में डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन वैन को किया रवाना

05 Nov 2026   17 Views

जशपुर में डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन वैन को किया रवाना

Share this post with:


जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में इंडस टॉवर्स के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन वैन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सांसद राधेश्याम राठिया, प्रबलप्रताप सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा), श्रीमती रयमुनी भगत विधायक, जशपुर, सालिक साय अध्यक्ष, जशपुर जिला पंचायत, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह , मुख्य कार्यकारी अधिकारी - जिलापंचायत, जशपुर अभिषेक सिंह, अतिरिक्त जिलाधिकारी राजीव कुमार पांडे , जिला भाजपा अध्यक्ष भरत सिंह , इंडस टावर्स लिमिटेड के एमपी-सीजी सर्कल सीईओ रजनीश शर्मा, एनआईआईटी फाउंडेशन के कंट्री डायरेक्टर मिस चारु कपूर उपस्थित थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ के सबसे दूरस्थ क्षेत्रों तक डिजिटल क्रांति का लाभ पहुँचाना सुनिश्चित करना चाहते हैं। जशपुर में इंडस टॉवर्स की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन वैन का शुभारंभ हमारे ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को महत्वपूर्ण डिजिटल कौशल से सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इस पहल की सहायता से प्रौद्योगिकी अधिक सुलभ बन पाएगी,साथ ही जमीनी स्तर पर डिजिटल साक्षरता, वित्तीय जागरूकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा भी मिलेगा।
रजनीश शर्मा ने कहा कि हमारी भूमिका केवल पैसिव अवसंरचना के निर्माण तक ही सीमित नहीं है। हम अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन वैन के माध्यम से भारत के दूरस्थ इलाकों के समुदायों तक उच्च-गुणवत्ता डिजिटल शिक्षण संसाधन पहुँचाना चाहते है और यह कार्यक्रम इसी के तहत था।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web