CNIN News Network

जल्लावागू नाला उफान पर दर्जनों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा

29 Jul 2026   7 Views

जल्लावागू नाला उफान पर दर्जनों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा

Share this post with:

बीजापुर। बस्तर संभाग सहित बीजापुर जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जहां नदी नाले उफान पर आ गए हैं, वही कई गांवों का संपर्क ब्लाक मुख्यालय से कट गया है। लगातार बारिश से भोपालपटनम ब्लॉक के जल्लावागू नाला उफान पर आने से सकनापल्ली, लिंगापुर, वरदल्ली, बारेगुडा, मट्टीमरका, सेंड्रा, पीलूर समेत दर्जनों गांवों का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है। बस्तर संभाग में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से लगभग सभी नदी, नाले का जल स्तर बढऩे लगा है। 
जल्लावागू नाले में तेज बहाव होने से आवाजाही बंद है और कई गांव टापू जैसे हालात में पहुंच गए हैं। आधी रात से ही जल्लावागू में पानी का बहाव लगातार बढ़ता रहा। पुलियों के ऊपर कई फीट पानी बहने से दोपहिया चारपहिया वाहनों की आवाजाही रुक गई। ब्लाक मुख्यालय आने-जाने वाले लोग रास्ते से ही लौट रहे है कई लोग पानी उतरने का इंतजार कर रहे है। भोपालपटनम ब्लॉक के भी अधिकांश नाले उफान पर हैं जल्लावागू के साथ-साथ छोटे-छोटे नालों में भी तेज बहाव बना हुआ है। हर साल बारिश के मौसम में जल्लावागू का यही मंजर देखने को मिलता है। पानी बढ़ते ही सकनापल्ली, लिंगापुर, वरदल्ली, बारेगुडा, मट्टीमरका, सेंड्रा और पीलूर जैसे गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है। इस बार भी रात भर लगातार हुई तेज बारिश ने एक बार फिर पूरे इलाके की रफ्तार रोक दी है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web