CNIN News Network

जल संसाधन विभाग में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी मैदानी व कार्यालयीन कर्मियों के 60 प्रतिशत पद रिक्त

13 Sep 2026   12 Views

जल संसाधन विभाग में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी मैदानी व कार्यालयीन कर्मियों के 60 प्रतिशत पद रिक्त

Share this post with:


रायपुर। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जल ही जीवन है के दिये जा रहे स्लोगन के बीच ही प्रदेश के जल संसाधन विभाग में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के 60 प्रतिशत पद अरसे से रिक्त पड़ा हुआ है जिसके चलते जहां मैदानी अमला के अभाव में नहरों के रखरखाव प्रभावित होने के साथ - साथ पानी की बर्बादी नहीं थम पा रहा वहीं कार्यालयीन कार्य भी गुणवत्ता पूर्ण नहीं हो पा रहा। रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्य सचिव विकास शील व मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को मेल से ज्ञापन भेज रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की है।
ज्ञापन में जानकारी दी गयी है कि तृतीय श्रेणी के स्वीकृत 4679 पदों में से 2750 व चतुर्थ श्रेणी के स्वीकृत 803 पदों में से 553 पद रिक्त पड़ा हुआ है। उप अभियंता (सिविल) के स्वीकृत 1303 पदों में से 840, अमीन के 691 पद में से 464, सिंचाई निरीक्षक के 20 में से 5, बांध निरीक्षक के 16 में से 12 , भू गर्भ सहायक/ भौमिक सहायक / भूजलविद सहायक के स्वीकृत सभी 19 व भू रसायन सहायक के स्वीकृत सभी 4 पद, चैनमेन के स्वीकृत सभी 12 पद व मुख्य मान चित्रकार के स्वीकृत सभी 6 पद रिक्त पड़ा हुआ है। इसी तरह प्रोसेस सर्वर के 22 में से 20, उप अभियंता (वि./यां.) के 173 में से 65, मानचित्रकार (सिविल) के 81 में से 25, मानचित्र कार (वि./यां.) के 12 में से 7, सहायक मानचित्र कार (सिविल) के 96 में से 33 व विद्युत/यांत्रिकी के 15 में से 13, अनुरेखक (सिविल) के 134 में से 117 व विद्युत/ यांत्रिकी विभाग के 10 में से 8, वरिष्ठ अधीक्षक के 9 में से 7, मंडल स्तर अधीक्षक के 17 में से 10, निज सहायक ग्रेड -1 के 08 में से 4 व ग्रेड -2 के 11 में से 3, शीघ्र लेखक ग्रेड-3 के 19 में से 3, सहायक ग्रेड-1 के 70 में से 29/ग्रेड-2 के 557 में से 142 / ग्रेड-3 के 784 में से 481, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 366 में से 290, स्टेनों टाइपिस्ट के 87 में से 59, अनुसंधान सहायक के 25 में से 22, प्रयोगशाला तकनीशियन के 25 में से 22, प्रयोगशाला सहायक के 10 में से 3, असिस्टेंट प्रोग्रामर के 5 में से 3, वायरलेस आपरेटर के 2 में से 1, संभागीय लेखापाल के 59 में से 26, वाहन चालक के 38 में से 20, दफ्तरी के 77 में से 56, भृत्य के 641 में से 421, चौकीदार के 21 में से 20, फर्राश / स्पीपर के 20 में से 16 तथा प्रयोगशाला परिचारक के स्वीकृत सभी 8, जमादार के स्वीकृत 1 पद व प्रयोगशाला अनुचर के स्वीकृत 1 पद रिक्त पड़ा हुआ है।
ज्ञापन में बताया गया है कि कुछ रिक्त पदों पर आऊटसोर्सिंग व संविदा नियुक्ति के माध्यम से काम चलाया जा रहा है वहीं सेवा समाप्ति के साथ - साथ कुछ पदों को समाप्त किया जा रहा है। फील्ड व कार्यालय में गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु अविलंब रिक्त पदों पर नियुक्ति का आग्रह किया गया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web