CNIN News Network

जल जीवन मिशन में सारा गोलमाल कांग्रेस का किया-धरा है : दीपक

25 Apr 2026   4 Views

जल जीवन मिशन में सारा गोलमाल कांग्रेस का किया-धरा है : दीपक

Share this post with:

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कहा है कि जल-जीवन मिशन को लेकर कांग्रेस यदि संवेदनशील होती तो प्रदेश में जल आपूर्ति की तस्वीर कुछ और होती लेकिन कांग्रेस ने जल जीवन मिशन को गंभीरता से नहीं लिया और अब इस मसले पर कांग्रेस भ्रम फैला रही है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री दीपक ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने जल-मिशन शिकायत को लेकर तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया था लेकिन तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालात तब गंभीर हो गए जब इस मामले में स्वत: न्यायालय को संज्ञान लेना पड़ा। श्री दीपक ने कहा कि प्रदेश में अब तक 1084 ठेकेदारों को नोटिस दी गई है। इसके साथ ही अनुबंधों को निरस्त किया गया है। अमानक कार्यों के चलते कांग्रेस के शासनकाल में जल-जीवन मिशन प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही पूरी तरह से केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कांग्रेस की सरकार में असफल रही है। यह सारी योजनाएँ समय रहते पूर्ण कर ली जातीं तो जल-जीवन मिशन को लेकर बेहतर कार्य होते। श्री दीपक ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि इतनी महत्वाकांक्षी योजना आखिरकार क्यों धरी की धरी रह गई और कांग्रेस पूरे योजना में भ्रष्टाचार को केन्द्र बिन्दु बनाकर कार्य कर रही थी जिसका नुकसान प्रदेशवासियों को झेलना पड़ा है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web