CNIN News Network

जम्मू के किश्तवाड़ में 2 जगह बादल फटा:लैंडस्लाइड से सड़कें बंद, राजस्थान-एमपी में आंधी-बारिश से 5 मौतें

02 Jun 2026   4 Views

जम्मू के किश्तवाड़ में 2 जगह बादल फटा:लैंडस्लाइड से सड़कें बंद, राजस्थान-एमपी में आंधी-बारिश से 5 मौतें

Share this post with:

 

नई दिल्ली/-जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मंगलवार को दो जगह बादल फटे है। पहला बादल सरथल के गहन इलाके में और दूसरा माछीपाल क्षेत्र में फटा है। कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड से सड़कें बंद हो गईं है।

अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस, रेड क्रॉस, राजस्व विभाग और अन्य एजेंसियों की टीमें मौके पर भेजी गई हैं।

इधर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश से 5 लोगों की मौत हो गई। एमपी के नीमच में सोमवार रात मकान की छत ढहने से मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं, राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर में दीवार ढहने से दो बच्चों सहित 3 लोगों की जान चली गई।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web