Share this post with:
0-लाइफ जैकेट में 4 साल के बेटे को छाती से चिपकाए मिली मां
जबलपुर--मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध में गुरुवार शाम करीब 5 बजे पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते डूब गया। अब तक 9 शव मिल चुके हैं। 28 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रशासन के मुताबिक 9 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम ने बरगी बांध में एक खौफनाक मंजर पैदा कर दिया। सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक क्रूज पर सवार होकर बांध की सैर पर निकले थे। सभी अपनी मस्ती में डूबे थे, लेकिन कुदरत के पास कुछ और ही योजना थी। अचानक हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई और शांत दिखने वाला पानी उग्र हो उठा। देखते ही देखते बांध में उठती ऊंची और तेज लहरों ने क्रूज को अपनी चपेट में ले लिया। पर्यटकों की हंसी-मजाक पल भर में चीख-पुकार में बदल गया। क्रूज धीरे-धीरे पानी में समाने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए क्रूज के उस ऊपरी हिस्से की ओर भागने लगे, जो अब तक डूबा नहीं था। चंद सेकंडों के भीतर ही पूरा क्रूज जलमग्न हो गया।
Share this post with:
27 Apr 2026 21 Views
30 Apr 2026 24 Views
30 Apr 2026 11 Views
30 Apr 2026 12 Views