CNIN News Network

जब भूपेश पंजाब कांग्रेस के प्रभारी थे, तब उनका हुआ था विरोध इसलिए बदला गया प्रभार - सीएम साय

06 Sep 2026   1 Views

जब भूपेश पंजाब कांग्रेस के प्रभारी थे, तब उनका हुआ था विरोध इसलिए बदला गया प्रभार - सीएम साय

Share this post with:


रायपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में तीजा-पोरा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे लेकिन कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से संक्षिप्त चर्चा में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति पर काम करती है और जहां भी जाती है, वहां गुटबाजी करती है। साय ने कहा कि भूपेश बघेल जब पंजाब के प्रभारी थे, तब उनका वहां विरोध हुआ था। शायद इसी का नतीजा है कि उनका प्रभार प्रदेश बदल दिया गया है।
झीरम मामले में एनआईए कोर्ट के फैसले पर उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई थी। उस समय केंद्र में यूपीए की सरकार थी। एनआईए ने लगातार 13 वर्षों तक मामले में सुनवाई की और 100 से ज्यादा गवाहों की गवाही ली। इसके बाद यह निर्णय आया है। उन्होंने कहा कि 10 लोगों को सजा सुनाई गई है और उन्हें क्या सजा होगी, यह 16 तारीख को एनआईए कोर्ट तय करेगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web