Share this post with:
रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के तीन दिवसीय सरगुजा दौरे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग अग्रवाल ने कहा कि आदिवासियों के साथ किए गए छल और उपेक्षा के लिए सुखदेव भगत को सरगुजा दौरे के दौरान आदिवासी समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
अग्रवाल ने सोमवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सुखदेव भगत को सरगुजा दौरे के समय आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों को केवल वोट बैंक समझा और उनके विकास के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि 2003 से 2018 तक के जनादेश का हवाला देते हुए चुनावी आँकड़ों का जिक्र किया और कहा कि सन् 2018 के विधानसभा चुनाव में सरगुजा क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस को भरपूर समर्थन दिया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने क्षेत्र का विकास नहीं किया, जिसके परिणामस्वरूप 2023 के चुनाव में सरगुजा के पूरे समाज ने भाजपा का साथ दिया। श्री अग्रवाल ने कहा कि आज भाजपा ने आदिवासी समाज के श्री विष्णुदेव साय को पूरे प्रदेश के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है।
कांग्रेस पर आदिवासी अस्मिता के अपमान का आरोप लगाते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि जब भाजपा ने देश के सर्वोच्च पद (राष्ट्रपति) के लिए आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाया, तब आदिवासी समाज के सहयोग से 2018 में सरकार बनाने वाली कांग्रेस ने उनका समर्थन करने के बजाय विरोध किया। अभी 15 नवम्बर को धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के कार्यक्रमों का कांग्रेस ने लगभग बहिष्कार किया और उस पर सवाल उठाए। श्री अग्रवाल ने बस्तर के विकास और नक्सलवाद पर कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाया। बस्तर क्षेत्र का उल्लेख करते हुए श्री अग्रवाल ने दावा किया कि दशकों से चला आ रहा नक्सलवाद का दंश भाजपा के शासनकाल में समाप्त हुआ है और अब वहाँ विकास की नई धारा बहने वाली है, लेकिन कांग्रेस इस पर भी सवाल खड़ा कर रही है। जनजाति समाज के विकास में बाधा बनने के कारण प्रभारी सुखदेव भगत जी को जनजाति समाज से माफी मांगनी चाहिए।
Share this post with:
16 Nov 2026 36 Views
15 Nov 2026 142 Views
15 Nov 2026 231 Views