CNIN News Network

जग्गी हत्याकांड..शूटर चिमन सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

04 Aug 2026   10 Views

जग्गी हत्याकांड..शूटर चिमन सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

Share this post with:

 

 

रायपुर। राज्य के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए शूटर चिमन सिंह को सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को जमानत मिल गई। शीर्ष अदालत से राहत मिलने के बाद उसके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। यह राहत जिला अदालत द्वारा सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई के दौरान मिली है। जमानत की खबर से एक बार फिर यह पुराना मामला सुर्खियों में आ गया है।  

राम अवतार जग्गी हत्याकांड में वर्ष 2007 में रायपुर की जिला अदालत ने चिमन सिंह, याह्या ढेबर, एएस गिल और अन्य पुलिस अधिकारी व कुल 28 सह-आरोपितों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जबकि अमित जोगी को निचली अदालत ने बरी कर दिया था। बाद में हाईकोर्ट ने उन्हें भी दोषी ठहराया, जिस पर सुप्रीम कोर्ट से रोक लगी हुई है।

इस फैसले को चुनौती देते हुए चिमन सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की गई थी। सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने चिमन सिंह की जमानत याचिका स्वीकार कर उसे अंतरिम राहत प्रदान की।बता दे कि चार जून 2003 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के तत्कालीन प्रदेश कोषाध्यक्ष राम अवतार जग्गी की मौदहापारा पुलिस थाने के समीप दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय यह मामला प्रदेश के सबसे चर्चित आपराधिक मामलों में शामिल था। अब सुप्रीम कोर्ट से चिमन सिंह को जमानत मिलने के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web