CNIN News Network

जगदलपुर में 105.22 और रायपुर में 103.58 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल

15 May 2026   8 Views

जगदलपुर में 105.22 और रायपुर में 103.58 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल

Share this post with:

रायपुर। देशभर में पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है और इसका असर छत्तीसगढ़ पर पड़ा है। जगदलपुर में सबसे अधिक 105.22 रुपये व सबसे कम राजधानी रायपुर में 103.58 रुपये लीटर में पेट्रोल मिल रहा। वहीं डीजल जगदलपुर में डीजल - 98.22 रुपए और राजधानी रायपुर में इसकी कीमत 96.57 रुपए हैं। पेट्रेाल पंप खुलने से पहले ही लोगों की लंबी-लंबी कतारे सुबह 5 बजे से लगी शुरु हो जा रही है क्योंकि उन्हें यह लग रहा है कहीं पेट्रोल खत्म हो गया तो दूसरे पेट्रोल पंप में मिलेगा या नहीं। प्रशासन का दावा है कि अफवाहों के चलते लोग सामान्य से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं, जिससे शहर में अचानक भीड़ बढ़ गई है। जहां पहले लोग जरूरत के हिसाब से ईंधन लेते थे, वहीं अब बड़ी संख्या में वाहन चालक फुल टैंक करवा रहे हैं। रायपुर कलेक्टर ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। शहर में यदि पेट्रोल की ब्लैक मार्केटिंग हो रही हो तो कलेक्टर कॉल सेंटर के नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584 और 9977222594 पर जानकारी दे सकतें हैं।
पांच शहरों में ये है पेट्रोल-डीजल के रेट
रायपुर- पेट्रोल 103.58 रुपए, डीजल- 96.57 रुपए
बिलासपुर - पेट्रोल 104.26 रुपए, 97.25 रुपए
अंबिकापुर - पेट्रोल 104.60 रुपए, डीजल - 97.66 रुपए
रायगढ़ - पेट्रोल 104.53 रुपए, डीजल - 97.52 रुपए
जगदलपुर - पेट्रोल 105.22 रुपए, डीजल - 98.22 रुपए

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web