CNIN News Network

जगदलपुर महापौर सफीरा व प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राव सहित 1500 से अधिक हुए भाजपा में शामिल

27 Mar 2024   213 Views

जगदलपुर महापौर सफीरा व प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राव सहित 1500 से अधिक हुए भाजपा में शामिल

Share this post with:


जगदलपुर। जगदलपुर में भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप के नामांकन रैली से पहले जगदलपुर महापौर सफीरा साहू, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री यशवर्धन राव सहित 1500 से ज्यादा लोग भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने पार्टी का गमछा पहनाकर उन्हें भाजपा में प्रवेश करवाया। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व विधायक किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, भाजपा प्रवेश समिति प्रमुख अजय चंद्राकर मौजूद थे।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web