CNIN News Network

जगतगुरु रामभद्राचार्य ने डॉ. चरणदास महंत को दी चुनौती,जो राम से प्रेम करेगा उसे मेरा आशीर्वाद मिलेगा

26 May 2026   8 Views

जगतगुरु रामभद्राचार्य ने  डॉ. चरणदास महंत को दी चुनौती,जो राम से प्रेम करेगा उसे मेरा आशीर्वाद मिलेगा

Share this post with:

 

 

चिरमिरी--जगतगुरु रामभद्राचार्य ने नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत को चुनौती दी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के स्वामी रामभद्राचार्य को जगतगुरु नहीं मानने वाले बयान पर पलटवार करते हुए जजगतगुरु रामभद्राचार्य  ने कहा कि मुझे सभी बातें स्वीकार है, लेकिन कोई मेरे जगतगुरु होने पर सवाल खड़ा करे ये मैं कभी बर्दाश्त नहीं करुंगा।

डॉ. महंत को मेरी खुली चुनौती है, वो आएं और मेरे जगतगुरु होने का पूर्ण परीक्षण कर ले, उन्होंने जगतगुरु होने का प्रमाण देते हुए कहा कि मैं सभी कसौटी पर खरा हूं। जगतगुरु के लिए तीन ग्रंथों को भाष्य में लिखना अनिवार्य है जो मैं कर सकता हूं। इस बात का समर्थन सभी अखाड़े करते है। मेरे राम कथा से इनको मिर्ची लग रही है, जो राम जी से प्रेम करेगा उसको मेरा आशीर्वाद मिलेगा।

स्वामी रामभद्राचार्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वो दिन आप भूल गए जब निहत्थे रामभक्तों पर लाठियां ही नहीं बल्कि गोलियां तक चलवाईं गई। हम जेल में रहे महीनों रामजन्मभूमि के लिए, अपने क्या किया उत्तर दीजिए। कांग्रेस देश को गर्त में ले गई, देश का विभाजन करवाया, देश को टुकड़ों-टुकड़ों में बंटवा दिया ।

वर्तमान के कांग्रेसी नेता इतने असभ्य हैं, उन्हें यह नहीं मालूम कि संतों के बारे में बोला कैसे जाता है? नेता प्रतिपक्ष को मेरी खुली चुनौती है, मै ऐसावैसा जगतगुरु नहीं हूं, 22 भाषाओं में धारा प्रवाह बोल सकता हूं। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web