Share this post with:
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं हो सकेंगे। केंद्र सरकार ने इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया है। गृह मंत्रालय की ओर से एक कमेटी गठित की गई थी। इसकी सिफारिश के आधार पर दिल्ली का रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी ग्राउंड प्रदर्शन स्थल बनाए गए हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और सीईसी पर रोक की मांग को लेकर सोमवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की परमिशन मांगी थी। पुलिस ने परमिशन देने से इनकार कर दिया।
इससे पहले सीजेपी ने 20 जून से 25 जुलाई तक एनईईटी पेपर लीक के मुद्दे पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन किया था। 36 दिन तक चले इस प्रदर्शन के दौरान एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे थे। 25 जुलाई को प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया था।
Share this post with:
13 Oct 2026 11 Views
12 Oct 2026 247 Views
11 Oct 2026 280 Views
10 Oct 2026 260 Views
10 Oct 2026 291 Views
10 Oct 2026 175 Views
09 Oct 2026 168 Views