Share this post with:
कोंडागांव। जिले के केशकाल वन मंडल अंतर्गत बीरापारा में शुक्रवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महोत्सव में वन मंत्री केदार कश्यप, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, डीएफओ दिव्या गौतम समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश देते हुए 15 से ज्यादा प्रजाति के 6 हजार से ज्यादा पौधों का रोपण किया गया।
इस दौरान वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमत्री के आह्वान पर एक पेड़ के नाम पर साढे सात करोड़ से उपर वृक्षक्षोपण का कार्यक्रम वन विभाग के माध्यम से किया गया है, जिसका परिणाम देखने को मिल रहा है।उन्होने कहा कि जो लोग यह भ्रम फलाने का प्रयास कर रहे हैं कि नक्सलवाद के खत्मे के बाद यहां के जंगलों को उद्योगपतियों को देने की तैयारी में है, मैं बस्तर की जनता से आग्रह करना चाहता हूं कि वह ऐसे भ्रम में ना आए, यह कृत्य इस तरह के भ्रम फैलाने वाले लोगों की ओछी मासिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जनता के बीच इस तरह का भ्रम फैला रहे हैं, जिसे बंद किया जाना चाहिए। वन मंत्री ने बस्तर की संस्कृति और प्राकृतिक संपदा को संरक्षित रखने की बात कहते हुए कहा कि बस्तर को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि वन महोत्सव के माध्यम से शासन की ओर से प्रदेश में हरियाली बढ़ाने, वन संरक्षण को मजबूत करने और आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया जा रहा है। बीरापारा में आयोजित कार्यक्रम भी इसी अभियान की कड़ी रहा, जहां बड़ी संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
Share this post with:
04 Sep 2026 11 Views
04 Sep 2026 19 Views
03 Sep 2026 32 Views
03 Sep 2026 35 Views
03 Sep 2026 52 Views
03 Sep 2026 58 Views
03 Sep 2026 16 Views