CNIN News Network

छोटेडोंगर सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से तीन नवविवाहित जोड़ों को मिले विवाह प्रमाण पत्र

06 Nov 2026   12 Views

छोटेडोंगर सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से तीन नवविवाहित जोड़ों को मिले विवाह प्रमाण पत्र

Share this post with:

00 केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही आवश्यक दस्तावेजों की सुविधा
नारायणपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में नारायणपुर जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में निवासरत लोगों को शासकीय सेवाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत छोटेडोंगर में तीन नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत छोटेडोंगर के उप सरपंच संतोष बैठरू, ग्राम पटेल दीपक बेलसरिया के द्वारा नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इनमें श्रीमती गुलसा मांझी एवं युधिष्ठिर मांझी, श्रीमती जयंती बेलसरिया एवं वासुदेव बेलसरिया तथा श्रीमती यशोधरा मांझी एवं श्री जयसिंह मांझी शामिल हैं। सभी जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
उल्लेखनीय है कि सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को उनके नजदीकी क्षेत्र में ही विभिन्न आवश्यक दस्तावेजों एवं शासकीय सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे ग्रामीणों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दूरस्थ शासकीय कार्यालयों तक जाने की परेशानी से राहत मिल रही है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को भी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध हों तथा वे शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त कर सकें।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web