CNIN News Network

छोटे नेताओं की बलि देकर बड़े चेहरों के अपराधों पर पर्दा डाल रही कांग्रेस : भाजपा

16 Jun 2026   11 Views

छोटे नेताओं की बलि देकर बड़े चेहरों के अपराधों पर पर्दा डाल रही कांग्रेस : भाजपा

Share this post with:

रायपुर। भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी ने कोण्डागाँव मामले में कांग्रेस द्वारा की गई कार्रवाई को महज एक राजनीतिक ढोंग और जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास बताया है। श्री कोठारी ने कहा कि कोण्डागाँव में आपराधिक मामला दर्ज होते ही कांग्रेस ने अपने छोटे नेता को बाहर का रास्ता दिखा दिया, लेकिन पार्टी के बड़े नेताओं पर लगे गंभीर आरोपों पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने रहस्यमयी चुप्पी साध रखी है! 
श्री कोठारी ने पार्टी के सोशल मीडिया पर जारी पोस्टर के जरिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से सीधे सवाल दागते हुए पूछा कि आखिर भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव और कवासी लखमा जैसे नेताओं पर फैसला कब होगा? पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पर सीडी कांड, शराब घोटाला, महादेव सट्टा ऐप और कथित फर्जीवाड़े जैसे अत्यंत गंभीर आरोप हैं। विधायक यादव पर बलौदाबाजार हिंसा मामले में दंगा भड़काने और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के संगीन आरोप दर्ज हैं। पूर्व मंत्री लखमा पर छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से खोखला करने वाले शराब घोटाले में संलिप्तता का गंभीर आरोप है। छत्तीसगढ़ में अपराधों और घोटालों के आधार पर नेताओं को पार्टी से बाहर निकालने का सिलसिला शुरू हो गया, तो पूरी-की-पूरी कांग्रेस पार्टी ही खाली हो जाएगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web