Share this post with:
दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक आरोपी मोहम्मद सालीन को गिरफ्तार किया है। घटना का विरोध करने वाले लोगों से मार-पीट करने के मामले में दो अन्य आरोपियों मो. सजीद (22) एवं मो. आजाद (23)पर भी मामला दर्ज किया गया। किरंदुल पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में तीनों आरोपियों को आज शनिवार काे गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है।
किरंदुल पुलिस के अनुसार 14 अक्टूबर को किरंदुल निवासी युवती से छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75(3) और 78 (2) के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया। वहीं छेड़छाड़ का विरोध करने वाले लोगों के साथ मारपीट करने के मामले में दो अन्य आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2) और 3 (5) के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी प्रार्थी के साथ दोबारा विवाद कर उग्र होने लगे थे। इस पर उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस ) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।
Share this post with:
17 Oct 2026 8 Views
17 Oct 2026 11 Views
16 Oct 2026 30 Views
16 Oct 2026 26 Views
16 Oct 2026 27 Views
16 Oct 2026 19 Views
14 Oct 2026 40 Views