CNIN News Network

छत्तीसगढ़ स्टेट गैरेज शासकीय कर्मचारी संघ का चुनाव 28 को, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कल

09 Jun 2026   33 Views

छत्तीसगढ़ स्टेट गैरेज शासकीय कर्मचारी संघ का चुनाव 28 को, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कल

Share this post with:


रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट गैरेज शासकीय कर्मचारी संघ, पंजीयन क. 122202355165/2023 के पदाधिकरी एवं प्रबंधकारिणी समिति सदस्यों के निर्वाचन हेतु संघ की नियमावली के तहत वर्तमान पदाधिकारी एवं प्रबंधकारिणी समिति सदस्यों के कार्यकाल पूर्ण होने के कारण 28 जून को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चुनाव होगा और इसी दौरान नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन बुधवार को किया जाएगा, 14 से 21 जून तक नामांकन पत्र क्रय किया जाएगा, 22 को नामांकन दाखिला, 23 को नाम वापसी तथा 24 जून को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने के साथ ही उन्हें चुनाव चिन्ह भी आबंटित किया जाएगा। संघ की नियमावली की धारा-12 के तहत निर्वाचन अधिकारी आकाश सिंह ने आज इसकी घोषणा की। 

छत्तीसगढ़ स्टेट गैरेज शासकीय कर्मचारी संघ का चुनाव 28 को, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कल

जारी घोषणा के नाम अध्यक्ष - एक, उपाध्यक्ष - एक, सचिव - एक, संयुक्त सचिव - एक, कोषाध्यक्ष - एक तथा चार सदस्यों के पद पर निवार्चन होगा। प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी से कार्यालय छ.ग. स्टेट गैरेज एवं मंत्रालय में सहायक निर्वाचन अधिकारियों से कार्यालयीन समय पर प्राप्त व जमा कर पावती प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्याशी नामांकन जमा करते समय अपने साथ संगठन के एक सदस्य का हस्ताक्षर / साक्षी हेतु लायेंगे। प्रत्याशियों के नाम का मतपत्र में प्रकाशन अंग्रेजी शब्दावली के वर्णक्रम के अनुसार निर्धारित किये जायोंगे। यदि प्रत्याशी के नाम एक ही वर्णकम में है तो, जो प्रत्याशी पहले नामांकन आवेदन जमा करेंगे उनका मतपत्र में पहले नाम होगा। 

छत्तीसगढ़ स्टेट गैरेज शासकीय कर्मचारी संघ का चुनाव 28 को, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कल

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 जून को, आपत्ति दावा 12 जून को प्रात: 11 बजे से 4 बजे तक, आपत्ति दावों का निराकरण 13 जून को प्रात: 11 बजे से 4 बजे तक, नामांकन पत्र कय करने की तिथि 14 से 21 जून, नामांकन पत्र 22 जून को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक दाखिल किया जाएगा। नाम वापसी 23 जून को, 24 जून को प्रत्याशियों के नाम की जांच व प्रत्याशियों के नामों घोषणा के साथ ही चुनाव चिन्ह का आबंटन किया जाएगा। 28 मई को प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक मतदान होगा तथा 3 बजे से 5 बजे तक मतगणना तत्पश्चात् परिणाम की घोषणा की जाएगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web