CNIN News Network

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर की मुख्य परीक्षा की स्थगित

13 Oct 2026   9 Views

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर की मुख्य परीक्षा की स्थगित

Share this post with:


रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर पदों पर भर्ती के लिए प्रस्तावित मुख्य परीक्षा 2024 को आधिकारिक तौर पर स्थगित कर दिया है। 
ऑनलाइन जारी की गई सूचना के अनुसार इस बहुप्रतीक्षित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा पहले जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती की इस मुख्य परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 के बीच किया जाना था। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए वे सभी उम्मीदवार जोर-शोर से अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे थे, जो चयन प्रक्रिया के इस चरण तक पहुंचे थे लेकिन इस खबर से वे निराश हो गए।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web