CNIN News Network

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर संजय अग्रवाल की नियुक्ति

18 Jun 2026   32 Views

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर संजय अग्रवाल की नियुक्ति

Share this post with:

 

®-मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएँ 

रायपुर -छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति अधिसूचना दिनांक 25 अप्रैल 2017 तथा योग आयोग नियम-2017 के प्रावधानों के तहत की गई है। अध्यक्ष का कार्यकाल योग आयोग नियम, 2017 की कंडिका-6 (3) के अनुसार अथवा आगामी आदेश पर्यन्त जो भी पहले हो, के लिए होगा।

यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार योग को स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम मानती है। योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि जीवन में अनुशासन, संतुलन और सकारात्मकता का भी संचार करता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार, जन-जागरूकता एवं योग आधारित स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web