Share this post with:
00 प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री की नियुक्ति राष्ट्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद होगी
रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव की तारीखों का ऐलान आज पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ,कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व छग के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, युवा कांग्रेस के प्रभारी अमित पठानिया, सह प्रभारी मोनिका मांडरे, युवा कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अधिकारी जसप्रीत सिह, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की उपस्थिति में किया गया। प्रदेशभर में ब्लॉक और जिला कमेटियों के लिए नामांकन 29 मई से 13 जून तक भरे जाएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के लिए 11 जून से 13 जून तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन के बाद 15 जून से 18 जून तक स्क्रूटनी की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद सदस्यता अभियान और चुनाव प्रक्रिया एक साथ ऑनलाइन माध्यम से होगी। युवा कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री जैसे अहम पदों पर नियुक्ति राष्ट्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद होगी।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि युवा कांग्रेस में सदस्य बनने और चुनाव लडऩे के लिए उम्र सीमा 18 से 35 साल तय की गई है। आवेदन करने वाले युवाओं को अपना लाइव फोटो, वोटर आईडी कार्ड और उम्र संबंधी दस्तावेज डिजिटल रूप से अपलोड करने होंगे। इसके अलावा आवेदन के साथ 8 सेकेंड का वीडियो भी अपलोड करना अनिवार्य किया गया है, जिसमें आवेदक को खुद आवेदन से जुड़ी जानकारी देनी होगी। चुनाव प्रक्रिया में एक व्यक्ति-एक पद का नियम लागू रहेगा। कोई भी उम्मीदवार सिर्फ एक पद के लिए ही नामांकन दाखिल कर सकेगा। नामांकन दाखिल करते ही उसे अपने पुराने पद से मुक्त माना जाएगा।
दीपक बैज ने बताया कि युवा कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री जैसे अहम पदों पर नियुक्ति राष्ट्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद होगी। इसके लिए उम्मीदवारों का दिल्ली में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने इंटरव्यू भी लिया जाएगा।
Share this post with:
24 May 2026 84 Views
24 May 2026 22 Views
24 May 2026 14 Views
23 May 2026 12 Views