CNIN News Network

छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 1.5 करोड़ दीप प्रज्जवलित कर जनता ने दिया प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद

18 Sep 2026   4 Views

छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 1.5 करोड़ दीप प्रज्जवलित कर जनता ने दिया प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद

Share this post with:


00 सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक जैन ने प्रदेश की जनता, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों का जताया आभार
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री और सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक यशवन्त जैन ने कहा है कि पार्टी द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन तथा बतौर हेड ऑफ गवर्नमेंट (मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में) सुशासन, गरीब कल्याण, जनसेवा और वैश्विक प्रतिष्ठा के संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदेशव्यापी आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम अभूतपूर्व व ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। श्री जैन ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में जनता के असीम उत्साह के साथ रिकॉर्ड 1.5 करोड़ दीप प्रज्जवलित किए गए। इस ऐतिहासिक जनसहभागिता और स्नेह के लिए जैन ने प्रदेश की समस्त जनता, पार्टी पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
जैन ने कहा कि 17 सितम्बर की संध्या छत्तीसगढ़ के कोने-कोने—गाँवों, कस्बों, शहरों, शक्ति केंद्रों, बूथों, देवालयों और घरों—में प्रज्जवलित हुए दीपों ने समूचे प्रदेश को दीपोत्सव के उल्लास से भर दिया। रिकॉर्ड 1.5 करोड़ दीयों का प्रज्जवलन केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के प्रधानसेवक नरेन्द्र मोदी के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता के अटूट विश्वास, अगाध निष्ठा और मंगलकामनाओं का जीवंत प्रतीक है। जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 25 वर्षों में जनसेवा और सुशासन के नए मानक स्थापित किए हैं। 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री पद से लेकर आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता के रूप में उन्होंने हर पल राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय को समर्पित किया है। गरीबों को पक्के आवास, नि:शुल्क राशन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ, माताओं-बहनों को उज्ज्वला और महतारी वंदन जैसी योजनाओं का संबल देकर उन्होंने देश के अंतिम व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाई है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web