CNIN News Network

छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश का मिला-जुला रूप: छत्तीसगढ़ के मध्य क्षेत्र में झमाझम तो बस्तर में आस

29 Jul 2026   11 Views

छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश का मिला-जुला रूप: छत्तीसगढ़ के मध्य क्षेत्र में झमाझम तो बस्तर में आस

Share this post with:

00 प्रदेश में अब तक 485.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल मानसूनी बादलों की चाल अलग-अलग अंचलों में अलग रंग दिखा रही है। मैदानी और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में जहां नदियां-नाले उफान पर हैं और जलाशयों में तेजी से जलभराव हो रहा है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 29 जुलाई 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 1 जून से अब तक औसतन 485.9 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो पिछले 10 वर्षों के औसत (515.9 मिमी) का 94.2 प्रतिशत है। केवल 29 जुलाई को ही प्रदेश भर में औसतन 38.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई जिलों में धान रोपाई के कामों में तेजी आ गई है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में रिकॉर्ड तो महासमुंद और रायपुर में भी झमाझम
इस मानसूनी सीजन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला बारिश के मामले में प्रदेश में सबसे शीर्ष पर बना हुआ है। यहां अब तक सामान्य से लगभग दोगुनी यानी 195.5प्रतिशत (772.0 मिमी) वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इसके साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी बादलों ने जमकर मेहरबानी दिखाई है। महासमुंद में सामान्य का 147.5प्रतिशत (698.3 मिमी), रायपुर में 132.0प्रतिशत (579.4 मिमी) वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इसी प्रकार जांजगीर-चांपा में 131.6प्रतिशत (708.2 मिमी), बलरामपुर में 130.1प्रतिशत (471.4 मिमी), और बलौदाबाजार में 125.0प्रतिशत (607.7 मिमी) बारिश हो चुकी है। इन जिलों में लगातार हो रही वर्षा से खरीफ फसलों को संजीवनी मिली है।
सबसे कम बारिश बीजापुर जिले में दर्ज की गई है, जहां अब तक औसत का मात्र 51.3प्रतिशत (484.3 मिमी) पानी ही बरसा है। ?इसी तरह सुकमा में 54.5प्रतिशत (395.0 मिमी), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 57.3प्रतिशत (356.0 मिमी), बस्तर (जगदलपुर) में 58.4प्रतिशत (365.9 मिमी), कांकेर में 62.5प्रतिशत (407.8 मिमी), कोंडागांव में 63.3प्रतिशत (377.4 मिमी), और सरगुजा में 70.9प्रतिशत (267.1 मिमी) ही वर्षा हो सकी है। ?प्रदेश के सभी 33 जिलों में बारिश की स्थिति इस प्रकार रही सारंगढ़-बिलाईगढ़ (772.0 मिमी 7 195.5प्रतिशत), 132.0प्रतिशत), 131.6प्रतिशत), गरियाबंद (625.2 मिमी 7 121.8प्रतिशत), सक्ती (550.2 मिमी 7 117.2प्रतिशत), दुर्ग (462.4 मिमी 7 114.1प्रतिशत), बिलासपुर (556.8 मिमी 7 110.5प्रतिशत), धमतरी (558.9 मिमी 7 106.8प्रतिशत), बालोद (562.1 मिमी 7 106.4प्रतिशत), कोरिया (457.1 मिमी 7 101.7प्रतिशत), और मुंगेली 488.2 मिमी वर्षा 1 जून से अब तक दर्ज की जा चुकी है। 
सामान्य वर्षा की श्रेणी में शामिल जिले (80प्रतिशत से 100प्रतिशत)
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (426.8 मिमी 7 99.3प्रतिशत), कोरबा (540.0 मिमी 7 98.6प्रतिशत), सूरजपुर (484.0 मिमी 7 98.3प्रतिशत), रायगढ़ (517.8 मिमी 7 98.1प्रतिशत), राजनांदगांव (442.3 मिमी 7 96.0प्रतिशत), गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 461.3 मिमी वर्षा 1 जून से अब तक दर्ज की जा चुकी है। इसी प्रकार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (346.4 मिमी 7 91.3प्रतिशत), दंतेवाड़ा (552.9 मिमी 7 84.1प्रतिशत), कबीरधाम (322.5 मिमी 7 82.9प्रतिशत), और नारायणपुर (499.3 मिमी 7 80.2प्रतिशत)। ?सामान्य से कम बारिश वाले जिले में बेमेतरा (308.4 मिमी 7 77.5प्रतिशत), जशपुर (381.6 मिमी 7 74.4प्रतिशत), सरगुजा (267.1 मिमी 7 70.9प्रतिशत), कोंडागांव (377.4 मिमी 7 63.3प्रतिशत), कांकेर (407.8 मिमी 7 62.5प्रतिशत), बस्तर (365.9 मिमी 7 58.4प्रतिशत), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (356.0 मिमी 7 57.3प्रतिशत), सुकमा (395.0 मिमी 7 54.5प्रतिशत), और बीजापुर 484.3 वर्षा 1 जून से अब तक दर्ज की जा चुकी है।
24 घंटों में कहाँ कितनी वर्षा
बीते 24 घंटों के दौरान महासमुंद में सबसे अधिक 101.5 मिमी, गरियाबंद में 92.5 मिमी, धमतरी में 90.8 मिमी, रायपुर में 79.7 मिमी, बीजापुर में 74.0 मिमी तथा बालोद में 69.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए राज्य बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा सभी जिला कलेक्टरों और आपदा राहत टीमों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। निचले इलाकों और नदियों के तटीय क्षेत्रों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web