Share this post with:
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार से निरंतर हो रही तेज बारिश के चलते बाढ़ के हालात हैं। गंगरेल डेम में पानी के भराव को देखते हुए सभी 10 गेट खोल दिये हैं जिससे महानदी ऊफान पर है। प्रशासन ने आसपास गांव के लोगों को सर्तक करते हुए प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं।
गंगरेल बांध अपनी पूरी क्षमता से लबालब भर गया है। 32 टीएमसी जलभराव क्षमता वाले गंगरेल बांध के 100 प्रतिशत भर जाने के बाद जल प्रबंधन एवं सुरक्षा के मद्देनजर बांध के सभी 14 रेडियल गेट खोल दिए गए हैं। सभी गेट खुलने से महानदी में बांध से 2 लाख 6 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। गंगरेल के अलावा जिले के अन्य प्रमुख जलाशयों—मुरुमसिल्ली, दुधावा और सोंढूर में भी जलस्तर चरम पर पहुंच चुका है। चारों बड़े बांधों के एक साथ लबालब होने और महानदी में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ सकता है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने महानदी के बहाव क्षेत्र व तटवर्ती गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।भारी बारिश के बीच ओडिशा के खाटीगुडा डैम के गेट खोले जाने के बाद इंद्रावती नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। जानकारी के मुताबिक, डैम से करीब 5 लाख घन मीटर पानी छोड़ा गया है। इसके चलते नदी के आसपास के इलाकों में प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी गई है।
उल्लेखनीय है कि बंगाल की खाड़ी में अर्बन तूफान का असर इस समय पूरे छत्तीसगढ में दिखाई दे रहा है।बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सुकमा जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। छिंदगढ़ क्षेत्र के ओलेर में पानी बढऩे से करीब 70-80 लोगों के फंसे होने की खबर है। क्षेत्र के टापू में तब्दील होने की सूचना के बाद नगर सेना की टीम प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए रवाना हो गई ।
लगातार बारिश के चलते रायपुर-दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई है। स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग ने वाहन चालकों और आम नागरिकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने रायपुर की ओर जाने वाले यात्रियों से प्रभावित मार्ग पर अनावश्यक दबाव न बनाने और संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।लगातार बारिश के कारण सुपेला और दक्षिण गंगोत्री के दोनों अंडरब्रिज पानी से भर गए हैं। इससे हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है। यह मार्ग क्चस्क्क समेत आसपास के लोगों के लिए प्रमुख आवागमन मार्ग है।
राजधानी रायपुर में लगातार हो रही वर्षा के चलते जहां शहर के अधिकांश प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया है जिसका असर यातायात पर हो रहा है तेज यातायात पर ब्रेक लग गया वहीं दूसरी ओर निचले इलाके की बस्तियां जलमग्न हो गई हैं सड़कों का पानी का पानी घरों में घुस गया है। शहर के लगभग सभी अंडरब्रिज में पानी से लबालब हैं।
Share this post with:
25 Sep 2026 12 Views
25 Sep 2026 24 Views
24 Sep 2026 17 Views
24 Sep 2026 46 Views