Share this post with:
00 पेड़ है तो जिंदगी है एक पेड़ मां के नाम पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज द्वारा नया राजधानी स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण का कार्य किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधों का रोपण किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के सदस्यों, पदाधिकारियों और हॉस्पिटल परिवार ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में योगदान दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण और बदलते पर्यावरण मानव जीवन के लिए बड़ी चुनौती बन रहा है ऐसे में अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उनकी सुरक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के सभी पदाधिकारी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और समाज के सदस्यों को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी से देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। समाज के सदस्यों द्वारा अव्वाहन किया गया कि बच्चों और युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है क्योंकि आने वाले समय में वही प्रकृति संरक्षण की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वृक्षारोपण के उपरांत श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में जो बच्चे स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं उन्हें जीवन का उपहार ष्ळप्थ्ज् व्थ् स्प्थ्म्ष् प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल ऑडिटोरियम में उक्त अवसर पर दो बच्चों एवं उनके माता-पिता को जीवन का उपहार प्रमाण पत्र छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवरतन प्रसाद गुप्ता के हाथों दिलवाया गया।
हमारे कल को संवारने हॉस्पिटल को हरा-भरा रखने के संकल्प के साथ समाज के लोगों ने अभियान कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उक्त अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवरतन प्रसाद गुप्ता, प्रदेश संयोजक श्री श्याम किशोर गुप्ता, प्रदेश संरक्षक श्री सुभाष साहू, श्री नंद किशोर चौधरी, संगठन महामंत्री श्री चंदन साव, श्री जयराम साव, श्री राजेश पंजियार, श्री धर्मवीर, श्रीमती कमला गुप्ता, श्रीमती सीमा गुप्ता, श्रीमती रेखा देवी, आयुष गुप्ता एवं अस्पताल के सभी सेवादार पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Share this post with:
02 Jul 2026 27 Views
01 Jul 2026 52 Views
01 Jul 2026 12 Views
30 Jun 2026 17 Views