Share this post with:
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के द्वारा पवित्र श्रावण मास के अवसर पर टाटीबंध हीरापुर स्थित छठघाट महादेव मंदिर से पूरे हर्ष उल्लास के साथ विशाल ढोल-नगाड़ें, शिवगणों की विभिन्न वेशभूषा, शिव बारात के रूप में आकर्षक जीवन्त झांकियों के साथ महादेवघाट प्राचीन हटकेश्वरनाथ मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकालकर जलाभिषेक किया गया।
जैसे ही कांवड़ यात्रा हीरापुर-आमानाका के मुख्य मार्ग से होकर लाखेनगर, रायपुरा चौक होते हुए बीच रास्ते में गुजरी बरसते पानी में जहां समाज के युवा, महिला, वरिष्ठ परिजनों ने पुष्प वर्षा कर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के साथ शिवभक्त कांवडिय़ों का उत्साह बढ़ाया, जिससेे पूरा वातावरण शिवमय हो गया। हटकेश्वर महोदव को जल अर्पित कर मंदिर प्रांगण में भक्ति भाव के साथ सामाजिक एकता का संदेश देते हुए, सभी के लिए एवं उपस्थित लगभग 500 शिवभक्तों के लिए अन्नदान, भंडारा, प्रसाद वितरण का समाज द्वारा सराहनीय सेवा का कार्य किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के अध्यक्ष-शिवरतन प्रसाद गुप्ता सपरिवार, प्रमुख संयोजक- श्री श्याम किशोर गुप्ता, प्रमुख सलाहकार-श्री ओमप्रकाश गुप्ता, संरक्षक-श्री सुभाष साहू जी, संगठन मंत्री-श्री चंदन शाह, श्री जयराम साव, दुर्ग-भिलाई से श्री उमेश साव, श्री धरमवीर मंडल, श्री मृत्युंजय शाह, श्री सुनील साव, श्री सुबोध साव, श्री विकास साव, श्री विजय साव, श्री श्रवण कुमार, श्री मनोज साव, श्री मिन्टू साव, श्री मुकेश जी एवं टाटीबंध-हिरापुर-भनपुरी-भांठागांव, रायपुर समाज के कांवड़ यात्रा सेवा में शामिल होकर पुण्य का भागीदार बनें।
अंत में प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवरतन प्रसाद गुप्ता जी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज पर और कांवड़ यात्रा सेवा में शामिल सभी भक्तों पर भगवान हटकेश्वर भोलेनाथ की कृपा सदैव बनी रहें और ऐसे शुभ कार्य समाज में और अधिक से अधिक हो, यही कामना कर सभी भक्तों का धन्यवाद किया।
Share this post with:
27 Aug 2026 10 Views
27 Aug 2026 19 Views
26 Aug 2026 37 Views
26 Aug 2026 44 Views
26 Aug 2026 28 Views