CNIN News Network

छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ व छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन में हुई संभाग स्तर पर नियुक्ति

16 Aug 2026   6 Views

छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ व छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन में हुई संभाग स्तर पर नियुक्ति

Share this post with:


रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने देवकांत साहू को प्रदेश संगठन सचिव एवं परमेश्वर इड़पाचे को रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग का प्रांतीय विभाग समन्वयक नियुक्ति करने के साथ ही पांचों संभाग में संभाग स्तर पर नई नियुक्तियां की है। 
रायपुर संभाग में योगेश देवांगन को संभाग महामंत्री, आशा वर्मा को संभाग सचिव। सरगुजा संभाग में अजय सिंह को संभाग महामंत्री व चंद्रेश्वर सिंह पैकरा को संभाग सचिव, दुर्ग संभाग में शिवरानी चंद्रवंशी को संभाग सचिव व कुसुम साहू को संभाग मंत्री। बिलासपुर संभाग में नवीन साहू को संभाग सचिव व गगन साहू को संभाग मंत्री। बस्तर संभाग में नवीन देवांगन को संभाग सचिव व हेमंत सोनवानी को संभाग मंत्री नियुक्त किया गया है। संघ के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संघ के गतिविधियों में गति आने का विश्वास दिलाया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web