Share this post with:
0- लविश जिला अध्यक्ष,अनिक महामंत्री व सरिता जैन को महिला शाखा का जिम्मा
रायपुर। दिगंबर जैन युवा महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश में रायपुर जिले की कार्यकारिणी का गठन हुआ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विकेश मेहता ने रायपुर जिला अध्यक्ष के रूप में लविश जैन महामंत्री के रूप में इंजीनियर अनिक जैन एवं महिला शाखा के अध्यक्ष के लिए सरिता जैन मनोनीत किया ।
दिगंबर जैन युवा महासभा के लोकेश चंद्रकांत जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कई जिलों में कार्यकारिणी का गठन करते हुए युवाओं को समुचित अवसर प्रदान किया जा रहा है. साथ ही अलग-अलग क्षेत्र के युवाओं को पदाधिकारी बनाकर जैन समाज की एकता,साधु सेवा के लिए एवं जैन समाज की विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है .दिगंबर जैन युवा महासभा द्वारा द्वारा पूरे देश में 600 जिलों और जैन बाहुल्य कस्बों में कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा साथ ही युवा प्रतिभाओं को एक नया मंच प्रदान किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ प्रदेश की कार्यकारिणी की नियुक्ति पर दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल पवन गोधा शरद कासलीवाल सुमित जैन आदि ने बधाई प्रेषित की है।
Share this post with:
06 Jul 2026 7 Views
05 Jul 2026 6 Views
04 Jul 2026 37 Views
03 Jul 2026 39 Views
02 Jul 2026 41 Views